Present Perfect Tense In Hindi To English Translation

Present Perfect Tense In Hindi To English Translation

Present Perfect Tense का प्रयोग करना आज हम सीखेंगे कि प्रेजेंट परफेक्ट टेंस का सही  प्रयोग . आपको यहाँ बहुत विस्तार से Present Perfect टेंस का प्रयोग सिखाया जायेगा बहुत से उदहारण तथा Present Perfect Tense Exercise के साथ हम आपको इसका अंग्रेजी में प्रयोग करना सिखायेंगे .  

Present Perfect Tense   में वाक्यों के अंत में  ‘चुका है’ , ‘चुकी है’ ,  ‘चुके है’ , ‘आ है ‘,  ‘ या है ‘ ,’ ये है ‘ ,आदि शब्द  आते हैं।

  1. इस Tense के वाक्यो  मे काम का वर्तमान में पूरा हो जाना पाया जाता है।
  2. इस प्रकार के वाक्यों में एकवचन करता के साथ Has तथा वहुवचन कर्ता  के साथ Have का प्रयोग करते है.
  3. इन वाक्यों में क्रिया की तीसरी अवस्था यानि की Verb की III form का प्रयोग होता है।
present-perfect-in-hindi-to-english-translation

    Present Perfect Tense In Hindi STRUCTURE  : ⇾

Present Perfect Tense In Hindi:-

ध्यान दें :

Tense , Present Tense ,Past Tense , Future Tense को ऑफलाइन एवं आसानी से सीखने के लिए हमारे Mobile App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें.

 1.Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य )

नियम 1He, she, it और एकवचन कर्ता ( Singular Subject )के साथ Has और I, you, we, they तथा बहुवचन कर्ता (Plural Subject ) के साथ have लगाकर verb की third form लगाते है।

Translation Rule –    

⇒  Sub + has / have + v3 + obj  

Examples:-  

(1)  वह खाना खा चुका है।  

 He has eaten the food.    

(2)  मुझे झुकाम हो गया है।    

I have got a cold.  

(3)  उसने अपनी गाय बेच दी है।  

He has sold his cow.  

(4) घरों की कीमत आज कल बहुत बढ़ गयी है।  

Houses prices have rocket now a day.  

(5)  मैंने उसको एक पत्र भेजा है।  

I have sent a letter to him.  

(6)  उसने एक मच्छर मार दिया है।  

He has killed a mosquito.  

(7)  राम स्कूल जा चुका है।  

Ram has gone to school.  

(8)  हमारे बच्चे के दांत गिरने लगे है।  

Our child’s teeth have started to fall.  

सीखिए –  

2. Negative Sentences – नकारात्मक वाक्य

नियम 2 Negative Sentences में Has/have के बाद Not लगाते है।

Translation Rule –    

⇒  Sub + has / have + not + v3+obj  

Examples:-  

(1) हमने ऐसा जानवर नही देखा है।    

We have not seen such an animal.  

(2) सुमित ने कुर्सी नही बनाई है।  

Sumit has not made the chair.  

(3) राम आज स्कूल नही गया है।  

Ram has not gone to school today.  

(4) मैंने उसको पत्र नहीं भेजा है।  

I have not sent a letter to him.  

(5) उसने गाना नही गाया है।  

He has not sung a song.  

(6) रेलगाड़ी स्टेशन पर आ चुकी है।    

The train has come to the station.  

(7) वह घर नहीं जा चुका है।  

He has not gone home.  

(8) उन्होंने घोड़ा नही बेचा है।  

They have not sold the horse.

Present Perfect Tense In Hindi:-

3.  Interrogative Sentences ( जब वाक्य में पहले “क्या ” आये )

नियम 3   – यदि वाक्य प्रश्नसूचक शब्द ‘ क्या ‘  से शुरू हुआ हो तो सबसे पहले Has /Have लगाते है और उसके बाद Subject फिर क्रिया की third form और अंत में कर्म आदि लगाते है।

Translation Rule –  

⇒  Has / have + sub + ( not) + v3 + obj +?  

Examples:-

(1)  क्या उसने अपनी गाय बेच दी है ?  

Has he sold his cow. ?  

(2) क्या तुमने अपना पाठ याद कर किया है ?  

Have you learned your lesson?  

(3) क्या राम स्कूल जा चुका है ?  

Has Ram gone to school?  

(4) क्या उसने घोड़ा नही बेचा है ?

Has he not sold the horse?  

(5) क्या सुमित ने कुर्सी नही बनाई है ?  

Has Sumit not made the chair?  

(6) क्या मैंने एक चोर नहीं पकड़ा है ?  

Have I not caught a thief?  

(7)  क्या  रेलगाड़ी स्टेशन पर आ चुकी है ?  

Has the train arrived at the station?  

(8) क्या उसने कई किताबें लिखी हैं ?  

Has he written many books?

Present Perfect Tense In Hindi  :-

4.  Double Interrogative Sentences (जब बीच में Question Word हो )

नियम 4 – यदि  वाक्य के बीच में प्रश्नसूचक शब्द दिये हों तो उनकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते है फिर has या have , उसके बाद कर्ता और फिर verb की third form लगाते है।

Translation Rule –  

⇒  Why /how/ when etc. + has / have + sub +(not) + V3 + obj + ?

Examples :-    

(1) उसने घोड़ा क्यो बेचा है ?  

Why has he sold the horse?  

(2)  तुमने उसकी प्लेट कैसे तोड़ दी है ?    

How have you broken his plate?  

(3) लड़का कहाँ भाग गया है?  

Where has the boy run away?  

(4)  उन्होंने इसे कैसे किया है ?  

How have they done this?  

(5)  कौन अपनी पुस्तक नही लाया है ?  

Who has not brought his book?  

(6)  आज यहाँ कितने लड़के आये है ?  

 How many boys have come here?  

(7)  कितने अतिथियों ने खाना नही खाया है।  

How many guests has not eaten food?

ध्यान दें :

Tense , Present Tense ,Past Tense , Future Tense को ऑफलाइन एवं आसानी से सीखने के लिए हमारे Mobile App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें.

Present Perfect Affirmative Tense  Examples in Hindi ( Affirmative Sentences सकारात्मक वाक्य )

  1. रेलगाड़ी स्टेशन से आ चुकी है।
  2.  उसने अपनी गाय बेच दी है।
  3. मैंने एक चोर पकड़ा है।
  4. उस लड़के ने ये पाठ आज याद कर लिया है।
  5. राम स्कूल जा चुका है।
  6. तुमने उसकी प्लेट तोड़ दी है।
  7. उसने एक सांप मार  दिया है।
  8. मैंने तुम्हारा पत्र पड़ा है।
  9. हमने ऐसा जानवर देखा है।
  10. माली  घास काट चूका है।

English Translation:

  1. The train has arrived at the station.
  2. He has sold his cow.
  3. I have caught a thief.
  4. That boy has learned his lesson today.
  5. Ram has gone to school.
  6. You have broken his plate.
  7. He has killed a snake.
  8. I have read your letter.
  9. We have seen such an animal.
  10. The gardener has cut the grass.

Present Perfect Negative Tense  Examples in Hindi ( Negative Sentences नकारात्मक  वाक्य )

  1. उसने गाना नहीं गया है।
  2. बढ़ई ने कुर्सी नहीं बनाई है।
  3. मैंने तुम्हारा पत्र नहीं पढ़ा है।
  4. उन्होंने घोडा नहीं बेचा है।
  5. हमने ऐसा जानवर नहीं देखा है।
  6. मैंने उसे दो दिन से नहीं देखा है।
  7. धोबी ने गंदे कपडे अभी नहीं धोये है।
  8. मैंने एक चोर नहीं पकड़ा है।
  9. रेलगाड़ी स्टेशन पर नहीं आयी है।
  10. मैंने उसको पत्र नहीं भेजा है।

English Translation:

  1. He has not sing a song.
  2. The carpenter has not made the chair.
  3. I have not read your letter.
  4. He has not sold the horse.
  5. We have not seen such an animal.
  6. I have not seen him for two days.
  7. The washerman has not washed thirty clothes yet.
  8. I have not caught the thief.
  9. The train has not arrived at the station.
  10. I have not sent a letter to him.

Present Perfect Interrogative Tense  Examples in Hindi ( Interrogative Sentences प्रश्नवाचक वाक्य )

  1. क्या उसने अपनी गाय बेच दी है?
  2. क्या तुमने अपना पाठ याद कर लिया है?
  3. क्या मैंने एक चोर पकड़ा है?
  4. क्या धोबी ने गंदे कपडे अभी नहीं धोये है?
  5. क्या रेलगाड़ी स्टेशन पर आ गयी है?
  6. क्या रेलगाड़ी स्टेशन पर नहीं आयी है?
  7. क्या तुमने उसको एक पत्र भेजा है?
  8. क्या तुमने उसको एक पत्र नहीं भेजा है?
  9. क्या उसने खाना खा लिया है?
  10. क्या रोहन ने अपना होम वर्क पूरा कर लिया है?

English Translation:

  1. Has he sold his cow?
  2. Have you learned his lesson?
  3. Have I caught a thief?
  4. Has the washerman not washed thirty clothes yet?
  5. Has the train arrived at the station?
  6. Has the train not arrived at the station?
  7. Have you sent a letter to him?
  8. Have you not sent a letter to him?
  9. Has he eaten the food?
  10. Has Rohit completed his homework?

Present Perfect Double Interrogative Tense  Examples in Hindi ( जब वाक्य के बीच में Question Word जैसे – कब ,क्या ,क्यों ,कैसे आदि आये )

  1. लड़का कहाँ भाग गया है?
  2. उन्होंने इसे कैसे किया है?
  3. आज यहाँ कितने लड़के आये है?
  4. कौन अपनी पुस्तक नहीं लाया है?
  5. उन्होंने घोडा क्यों नहीं बेचा है?
  6. उस लड़के ने अपना पाठ याद क्यों नहीं किया है?
  7. कितने अतिथियों ने खाना नहीं खाया है?
  8. धोबी ने गंदे कपड़े क्यों नहीं धोये है?
  9. बढ़ई ने कुर्सी क्यों नहीं बनाई है ?
  10. तुमने आज कितने फोटो खींचे है ?

English Translation:

  1. Where has the boy gone?
  2. How have they done this?
  3. How many boys have come here today?
  4. Who has not bought his book?
  5. why have they not sold his horse?
  6. Why hasn’t the boy learn his lesson?
  7. How many guests have not eaten food?
  8. Why has the washerman not washed the clothes?
  9. Why has the carpenter not made the chair?
  10. How many photos have you taken today?

Exercise 1.0

(आपको ये एक्सरसाइज खुद से करने के लिए दी जा रही है इससे आपकी प्रैक्टिस बहुत अच्छी तरह से हो जाएगी )  

  1. मेरी माताजी खाना पका चुकी है ।
  2. अमित घर आ चुका है।
  3. उसे बुखार आया है।
  4. मुझे जुकाम हो गया है।
  5. पप्पू जा चुका है।
  6. मैंने विनोद को पत्र भेजा है।
  7. वह नहा लिया है।
  8. मैं ऑफिस पहुंच चुका हूँ।
  9. तुम पहले ही खाना खा चुके हो।
  10. मैंने अपना काम समाप्त कर लिया है।
  11. अमित नहीं आया है।
  12. मुझे जुकाम नहीं हुआ है।
  13. वह नहीं नहा चुका है।
  14. मैं अंग्रेजी नहीं सीख चुका हूँ।
  15. तुमने उसको खत नहीं भेजा है।
  16. मुझे यहाँ रहते 1 साल नहीं हुआ है।
  17. मैंने कभी भी शराब का उपयोग नहीं किया है।
  18. सचिन ने एक भी शतक नहीं लगाया है।
  19. उसने हाथ नहीं धोये है।
  20. वह मुझे भूल चुकी है।
  21. क्या वह घर आ चुका है?
  22.  क्या वह नहा लिया है?
  23. क्या तुम खाना खा चुके हो ?
  24. क्या उसने शराब पी रखी है ?
  25. क्या वह सच में मुझे भूल चुकी है ?
  26. क्या तुमने उसको पत्र नहीं भेजा है ?
  27. क्या मुझे यहाँ रहते हुए 10 साल नहीं हुए है ?
  28. क्या मैं अंग्रेजी नहीं सीख चुका हूँ?
  29. क्या तुमने खाना नहीं खाया है ?
  30. क्या तुमने साबुन से हाथ नहीं धोये है ?
  31. वह यहाँ क्यों आया है ?
  32. तुमने खाना कैसे खा लिया है ?
  33. तुम कब आ चुके हो ?
  34. मुझे बुखार क्यों आया है ?
  35. उसने साबुन से हाथ क्यों धोये है ?
  36. तुमे मेरा काम अभी तक क्यों नहीं किया है ?
  37. अपने किसके साथ बात की है ?
  38. उन्होंने नोटबुक क्यों खरीदी है ?
  39. किसी ने भी मुझसे ऐसा पहले क्यों नहीं कहा है ?
  40. तुमने अपने कमरे की सफाई क्यों नहीं की है ?

Previous LessonNext Lesson Learn More Lessons :

 ➤ Tense In Hindi
➤ Present Indefinite Tense In Hindi
➤ Present Continuous Tense In Hindi
➤ Present Perfect Tense In Hindi
➤ Present Perfect Continuous Tense In Hindi’

➤ Past Indefinite Tense In Hindi  (Simple Past )
➤ Past Continuous Tense In Hindi
➤ Past Perfect Tense In Hindi
➤ Past Perfect Continuous Tense In Hindi

Future Indefinite Tense In Hindi
Future Continuous Tense In Hindi
Future Perfect Tense In Hindi
Future Perfect Continuous Tense In Hindi

tags: present perfect tense in hindi,use of present perfect tense in hindi, present perfect tense ka prayog,present perfect tense in hindi to english translation,present perfect negative tense in hindi, present perfect affirmative sentences in hindi,use of present tense in Hindi

3 thoughts on “Present Perfect Tense In Hindi To English Translation”

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.