18 October 2023 Current affair in Hindi

18 October 2023 Current Affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 18 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (18 October 2023 current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

प्रश्न 1. हाल ही में किस राज्य के काजू(कर्नेल) को GI टैग दिया गया?

(A) असम

(B) बिहार

(C) अरुणाचल प्रदेश

(D) गोवा

Ans-D

  • गोवा के काजू (कर्नेल) को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला|
  • GI टैग दर्शाता है की गोवा के काजू में उनकी भौगोलिक उत्पत्ति के कारण अद्वितीय विशेषताएं और गुण है|

प्रश्न 2. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त MS गिल का निधन हो गया इन्हें कौन-सा नागरिक सम्मान मिल चूका था?

(A) भारत रत्न

(B) पद्म विभूषण

(C) पद्म भूषण

(D) पद्म श्री

Ans-B

  • भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन हो गया|
  • इन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए सन 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था|
  • देश के 11वें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के अलावा 20 से ज्यादा राज्यों के विधानसभा चुनाव भी डॉ. MS गिल ने अपने कार्यकाल में कराए थे|

प्रश्न 3. भारत ने किस वर्ष में ओलम्पिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने की घोषणा की?

(A) 2036

(B) 2032

(C) 2028

(D) 2040

Ans-A

  • भारत ने 2036 के ओलम्पिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की|
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्टि की कि भारत 2036 ओलम्पिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा|
  • PM मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) सत्र के उद्वघाटन के दौरान यह घोषणा की|
  • भारत दूसरी बार (पहला 1983) में और लगभग 40 सालो के अंतराल के बाद IOC सत्र की मेजबानी कर रहा है|

18 October 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजेलिस ओलम्पिक 2028 में क्रिकेट समेत कुल कितने खेलों को शामिल किया?

(A) 3

(B) 4

(C) 5

(D) 6

Ans-C

  • 5 नए खेल- क्रिकेट, बेसबॉल/सॉफ्टवेयर, फ्लैग फुटबॉल. स्क्वॉश और लेक्रोस
  • अंतर्राष्ट्रीय olam कमेटी (IOC) ने ये घोषणा अक्टूबर 2023 में मुंबई के Jio World Center में की|
  • मुंबई में 141वां अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का सत्र आयोजित किया गया|

प्रश्न 5. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार प्रदान किया?

(A) हरदीप सिंह पूरी

(B) पुरुषोत्तम रुपाला

(C) मनसुख मांडविया

(D) पियूष गोयल

Ans-D

  • केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार प्रदान किए|
  • नई दिल्ली में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन (National Intellectual Propeerty Conference) 2023 आयोजित किया गया|
  • पुरस्कार में एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है|

प्रश्न 6. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ कब मनाया गया?

(A) 15 October

(B) 16 October

(C) 17 October

(D) 18 October

Ans-C

  • अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradicaation of Poverty)- 17 अक्टूबर
  • उद्देश्य- दुनिया भर में, विशेष रूप से विकासशील देशों में गरीबी और गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना.
  • घोषणा- 1992 (UNGA)
  • Theme- ‘Decent work and social protection: putting dignity into practice for all’.

प्रश्न 7. श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बना?

(A) मध्य प्रदेश

(B) महाराष्ट्र

(C) झारखंड

(D) हरियाणा

Ans-C

  • श्रमिकों के लिए न्युनतम मजदूरी (Minimum Wages) सुनिश्चित करने वाला झारखंड पहला राज्य बना|
  • झारखंड देश का पहला राज्य होगा जहाँ कांट्रेक्ट या कमीशन पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी न्यूनतम मजदूरी मके दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है|
  • झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत स्विगी-जोमेतों, ओला-ऊबर सहित onl डिलीवरी बॉय भी जल्द ही न्यूनतम मजदूरी के दायरे में लाये जायेंगे|

Current affair

प्रश्न 8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाँ पर ‘ग्लोबल मेरीटाइम इंडिया समिट 2023’ का उद्घाटन किया?

(A) अहमदाबाद

(B) मुम्बई

(C) कोच्चि

(D) विशाखापत्तनम

Ans-B

  • प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल मेरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन किया|
  • Global Maritime india Summit 2023 मुंबई में आयोजित किया गया|
  • कब- 17-19 अक्टूबर 2023
  • संस्करण- 3वां

प्रश्न 9. अक्टूबर 2023 में मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन बनाये गये?

  • (A) मंजूबा अजय देशपांडे
  • (B) धीरज सिंह ठाकुर
  • (C) सिद्धार्थ म्रदुल
  • (D) आलोक अराधे
  • Ans-C
  • जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने|
  • कानून एवं न्याय मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त की अधिसूचना जारी कर दी|

प्रश्न 10. हाल ही में ISRO ने ‘स्पेन ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी के लिए किसके साथ समझौता किया?

(A) शिक्षा मंत्रालय

(B) NASA

(C) विज्ञानं भारती (VIBHA)

(D) पर्यटन मंत्रालय

Ans-C

  • ISRO ने ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी के लिए विज्ञानं भारती (VIBHA) के साथ समझौता किया|
  • यह कार्यक्रम अंतरिक्ष अन्वेषण के चमत्कारों (Wonders of Space Exploration) को अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले तक ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है|

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read:-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.