2 October Current affair in Hindi

2 October 2023 Current Affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज्ज हम 2 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (2 October 2023 current affair) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है

2 October Current affair in Hindi/ 2 अक्टूबर कर्रेंट अफेयर हिंदी में:

प्रश्न 1. हाल ही में “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” कब मनाया गया?

(A) 29 September

(B) 30 September

(C) 1 October

(D) 2 October

Ans-C

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Person) 1 अक्टूबर को मनाया गया है|
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित यह दिन, बुजुर्गो को सम्मानित करने और जश्न मनाने, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है|

प्रश्न 2. हाल ही में प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) बोर्ड का अध्यक्ष किसे चुना गया?

(A) KN शांता कुमार

(B) DK प्रवीण

(C) धनंजय ठाकुर

(D) प्रत्युश गोयल

Ans-A

  • के.एन. शांता प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए|
  • उन्होंने अवीक सरकार से पदभार ग्रहण किया, जिन्होंने लगातार दो बार अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था|
  • हिंदुस्तान टाइम्स के CEO प्रवीण सोमेश्वर को PTI के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है|
  • इनका कार्यकाल 1 वर्ष तक होगा|

प्रश्न 3. हाल ही में किसको गणित में 2023 का ‘SASTRA रामानुजन पुरस्कार’ प्रदान किया गया?

(A) रुइक्सियांग झांग

(B) यूकिंग तांग

(C) नीना गुप्ता

(D) भामुका श्रेष्ठ

Ans-A

  • रुइक्सियांग झांग को गणित में SASTRA रामानुजन पुरस्कार मिला|
  • गणितज्ञ रुइक्सियांग झांग अमेरिका के बर्कल स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर है|
  • SASTRA रामानुजन पुरस्कार 32 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञ को दिया जाता है|
  • ये श्रीनिवास रामानुजन जी के सम्मान में शुरू किया गया था|

प्रश्न 4. एशियन गेम्स 2023 में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने टेनिस में कौन-सा पदक जीता?

(A) Gold

(B) Silver

(C) Bronze

(D) No Medal

Ans-A

  • एशियन गेम्स 2023 में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस में स्वर्ण पदक जीता|
  • रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने Mixed Double Event में भारत को गोल्ड दिलाया है|
  • इन दोनों ने शुओं लियांग और त्सुंग-हाओ हुआंग की ताइपे जोड़ी को हराया है|

प्रश्न 5. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने ‘भारतीय भाषा उत्सव’ और ‘प्रौद्योगिकी एवं भारतीय भाषा शिखर सम्मलेन’ का शुभारंभ किया?

(A) नितिन गडकरी

(B) अनुराग ठाकुर

(C) धर्मेन्द्र प्रधान

(D) नरेन्द्र मोदी

Ans-C

  • शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी एवं भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया.
  • सरकार ने प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारतीय के जन्मदिन (11 दिसंबर) को भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया है|
  • भारतीय भाषा उत्सव 28 सितंबर 2023 से 11 दिसंबर 2023 तक आयोजित दिया जाएगा|
  • इसका आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|

2 October Current affair in Hindi with explanation:

प्रश्न 6. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों में 5G ट्रेनिंग ;;लैब लॉन्च किया?

(A) अश्वनी वैष्णव

(B) अनुराग ठाकुर

(C) नरेन्द्र मोदी

(D) जी किशन रेड्डी

Ans-D

  • केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारत की पहली 5G ट्रेनिंग लैब्स और 5G हेल्थ लॉन्च की|
  • सभी 8 पूर्वोत्तर राज्यों में (असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम) लॉन्च किया गया|
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशल रेड्डी ने आज सभी 8 पूर्वोत्तर राज्यों में स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की पहली 5G Training Laboratories और 5G App लॉन्च किया|

प्रश्न 7. हाल ही में कहाँ पर आयोजित ‘उमलिंग ला फैशन रन’ ने दुनिया में सबसे अधिक ऊँचाई पर फैशन शो के पिछले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोडा?

(A) उत्तराखण्ड

(B) लद्दाख

(C) जम्मू-कश्मीर

(D) हिमाचल प्रदेश

Ans-B

  • लद्दाख के उमलिंग ला फैशन रन ने दुनिया में सबसे अधिक ऊँचाई पर फैशन शो का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया|
  • Umling La Fashion Run 19,024 फीट की ऊँचाई पर, लद्दाख में आयोजित हुआ|
  • इसमें 16 देशों के मॉडल शामिल हुए थे|

प्रश्न 8. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने विजेताओं को ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ पुरस्कार प्रदान किया?

(A) 41

(B) 43

(C) 46

(D) 51

Ans-A

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 41 विजेताओं को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए|
  • वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कार, 29 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति भवन में दिए गए|
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्थापना 1969 में महात्मा गाँधी की जन्म शताब्दी पर की गई थी|
  • इसका उद्येश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र योवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है|
  • NSS का आदर्श वाक्य ‘स्वयं से पहले आप’ है|

प्रश्न 9. हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी के पर्सिवरेंस मार्स रोवर ने मंगल गृह पर सुपरफास्ट नेविगेशन का रिकॉर्ड बनाया?

(A) NASA

(B) ISRO

(C) JAXA

(D) SpaceX

Ans-A

  • नासा के ‘पर्सिवरेंस मार्स रोवर’ ने रिकॉर्ड गति से एक विशाल बोल्डर क्षेत्र को पर करके एक प्रभावशाली उपलब्धि हासिल की|
  • NASA के पर्सिवरेंस मंगल मिशन ने 26 जून, 2023 को जेजेरो क्रेटर में प्रवेश किया और क्रेटर के भीतर एक चट्टानी क्षेत्र स्नोड्रिफ्ट पीक (Snowdroft Peak) का पता लगाने के लिए अपने चुनौतीपूर्ण मिशन की शुरुआत की|

प्रश्न 10. हाल ही में किस देश ने वर्ष 2024 में अपने रक्षा खर्च को 70% तक बढ़ाने की घोषणा की?

(A) अमेरिका

(B) चीन

(C) भारत

(D) रूस

Ans-D

  • रूस ने 2024 में अपने रक्षा खर्च को 70% तक बढ़ाने की घोषणा की|
  • यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से, रूस ने न केवल युद्ध के मैदान पर बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी उत्तरोत्तर आक्रामक रुख अपनाया है|
  • इस बढोतरी के परिणामस्वरूप रक्षा व्यय लगभग 10.8 ट्रिलियन रूबल तक पहुंच जाएगा, जो लगभग 111.15 बिलियन डॉलर है|

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.