1 October Current affair in Hindi

1 October 2023 Current Affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज्ज हम 1 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (1 October 2023 current affair) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है

1 October Current affair in Hindi/ करंट अफेयर के महत्वपूर्ण प्रश्न:

आज के सभी प्रश्न को न्यूज पेपर तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से बनाया गया है एवं अभी प्रश्न आगामी सरकारी और गैर सरकारी परीक्षाओं की तयारी में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है तो सभी प्रश्नों को जरुर पढ़े-

प्रश्न 1. हाल ही में कहाँ पर देश के पहले कार्टोग्राफी संग्रहालय का उद्घाटन किया गया?

(A) गांधीनगर, गुजरात

(B) चेन्नई, तमिलनाडु

(C) कसरगोड, केरल

(D) मसूरी, उत्तराखण्ड

Ans-D

  • उत्तराखण्ड के मसूरी में देश के पहले कार्टोग्राफी संग्रहालय का उद्घाटन हुआ|
  • वह जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय के नाम से जाना जाता है|
  • विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के मसूरी के सुरम्य शहर में इसका उद्घाटन हुआ|
  • कार्टोग्राफी नक़्शे की खोज और बनाने के बारे में है|

प्रश्न 2. सितंबर 2023 में वैज्ञानिक ने आठवां महाद्वीप खोज निकाला, इस महाद्वीप का नाम क्या है?

(A) अलवेरिया

(B) सिटिलैंड

(C) जीलैंडिया

(D) गेलेविया

Ans-C

  • लगभग 375 वर्षों के बाद, भूवैज्ञानिकों ने एक ऐसे महाद्वीप की खोज की है जो अब, दुनिया में सात नहीं, बल्कि आठ महाद्वीप है|
  • जीलैंडिया(Zealandia) महाद्वीप लगभग 94% समुन्द्र के नीचे है| जबकि 6% हिस्सा पानी के बाहर है, जिसमे न्यूजीलैंड और छोटे द्वीप मौजूद है|

प्रश्न 3. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कौन-सा शहर ग्रीन ऑफिस स्पेस में सबसे आगे है?

(A) हैदराबाद

(B) बेंगलुरु

(C) मुंबई

(D) नई दिल्ली

Ans-B

  • भारत में ग्रीन ऑफिस स्पेस में बेंगलुरु सबसे आगे रहा|
  • CII द्वारा ‘Indian Real Estate: Taking Giant Strides-2023 Mid-Year Outlook’ रिपोर्ट जारी की गयी है|
  • पिछले तीन वर्षों में 6 प्रमुख भारतीय शहरों में Green-Certified Office Space में 36% की वृद्धि हुई है|

प्रश्न 4. हाल ही में इंटेल इंडिया का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

(A) गोकुल सुब्रमण्यम

(B) निर्वत्ति राय

(C) शशिधर सिन्हा

(D) शैलेश गुप्ता

Ans-A

  • गोकुल सुब्रमण्यम को इंटेल इंडिया के अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है, जो भारत में इंजीनियरिंग और डिज़ाइन संचालन के लिए जिम्मेदार है|
  • इंटेल अमेरिका की एक कंपनी है जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया, USA में है|

प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र जनसँख्या कोष, भारत (UNFPA) 2023 की रिपोर्ट के अनुसार कब तक भारत में बुजुर्गो की आबादी 20% से अधिक हो जाएगी?

(A) 2030

(B) 2040

(C) 2045

(D) 2050

Ans-D

  • UNFPA रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारतीय बुजुर्गो की आबादी 20% हो जाएगी|
  • 2050 तक भारत की बुजुर्ग आबादी दोगुनी होकर कुल आबादी का 20% से अधिक होने का अनुमान है|
  • भारत के 40% से अधिक बुजुर्ग सबसे गरीब संपत्ति वर्ग में है|
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 60 और 80 वर्ष की आय में अधिक होती है|

1 October Current affair in Hindi With Explanation:

प्रश्न 6. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली घरेलु निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया?

(A) अफगानिस्तान

(B) ताइवान

(C) युक्रेन

(D) श्रीलंका

Ans-B

  • ताइवान ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया.
  • राष्ट्रपति साईं इंग-वेन ने बंदरगाह शहर काऊशुंग में लॉन्च समारोह की अध्यक्षता की.
  • ताइवान की राजधानी- ताइपेई है.

प्रश्न 7. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन-सी है?

(A) TCS

(B) HDFC

(C) Infosys

(D) Airtel

Ans-A

प्रश्न 8. हाल ही में किसने ‘झाड़ू दान’ पहल के माध्यम से इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई?

(A) SP सिंह

(B) DK चौहान

(C) अमित कुमार जायसवाल

(D) धीरज कुशवाह

Ans-A

  • UPSRTC की ‘झाड़ू दान’ पहल ने इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई|
  • UPSRTC मोडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल -SP सिंह है|
  • UPSRTC के प्रमुख राजेन्द्र कुमार तिवारी है|

प्रश्न 9. किस फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है?

(A) द केरला स्टोरी

(B) 2018: एवरीवन इज ए हीरो

(C) उपरोक्त दोनों

(D) गंगूबाई कठियाबाड़ी

Ans-B

  • ऑस्कर 2024 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि (Official Entry) मलयालम फिल्म “2018” है|
  • ‘2018: Everyone is a Hero’ को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में 96वें अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है|
  • ए फिल्म 2018 में केरल में हुई बारिश और बाढ़ पर आधारित है, यह सम्मान के लिए चुनी जाने वाली इस भाषा की केवल चौथी फिल्म है|

प्रश्न 10. 29 सितंबर 2023 को किस थीम के साथ ‘विश्व ह्रदय दिवस’ मनाया गया?

(A) Use Heart, Know Heart

(B) Use Heart, No Heart

(C) Know Your Heart

(D) None of these

Ans-A

  • ह्रदय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और कार्डियोवैस्कुलर (Cardiovascular) बीमारियों से निपटने के लिए निवारक उपायों को बढ़ावा देना|
  • विश्व ह्रदय दिवस आधिकारिक तौर पर 1999 में स्थापित किया गया था|

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.