24 October 2023 Current affair in Hindi

24 October 2023 Current Affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 24 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (24 October 2023 current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

प्रश्न 1. प्री-बुक किए गए भोजन की डिलीवरी के लिए हाल ही में IRCTC ने किसके साथ समझौता किया?

(A) Swiggy

(B) Zomato

(C) McDonald’s

(D) All of these

Ans-B

  • IRCTC ने प्री-बुक किए गए भोजन की डिलीवरी के लिए Zomato के साथ साझेदारी की|
  • ये साझेदारी एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसका वर्तमान में 5 रेलवे स्टेशनों: नई दिल्ली, प्रयागराज, कानपूर, लखनऊ, वारणसी में परीक्षण किया जा रहा है|
  • IRCTC पहले से ही कई फ़ूड ब्रांड के साथ साझेदारी कर चुकी है, जिनमे Dominos, Zoop, Comesum, Behrouz सहित कुछ अन्य ब्रांड्स शामिल है|

प्रश्न 2. हाल ही में RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक को किस कंपनी के अधिग्रहण की मंजूरी दी?

(A) बजाज फिनसर्व

(B) टाटा कैपिटल

(C) उपरोक्त दोनों

(D) सोनाटा फाइनेंस

Ans-D

  • कोटक बैंक को सोनाटा फाइनेंस के अधिग्रहण के लिए RBI की मंजूरी मिली|
  • सोनाटा फाइनेंस छोटी राशि की कर्ज (Loan) देने वाली कंपनी है|
  • सोनाटा की सम्पति 1,903 करोड़ रुपये है

24 October 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 3. वर्ष 2024 में फ़ॉर्मूला ई-प्रिक्स की मेजबानी कौन-सा शहर करेगा?

(A) हैदराबाद

(B) बेंगलुरु

(C) मुंबई

(D) नई दिल्ली

Ans-A

  • हैदराबाद 2024 में ई-प्रिक्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगा.
  • फ़ॉर्मूला ई ने फ़ॉर्मूला ई चैम्पियनशिप के 10वें सीजन के लिए हैदराबाद को मेजबान चुना है|

प्रश्न 4. 26-29 फरवरी 2024 के मध्य ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) मुंबई

(B) नई दिल्ली

(C) केरल

(D) गुवाहाटी

Ans-B

  • नई दिल्ली में ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन किया जायेगा|
  • कब – 26-29 फरवरी, 2024
  • ये दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा वस्त्र कार्यक्रम होगा.
  • ये इसका पहला आयोजन होगा|
  • आयोजन का पूरा नाम- भारत टेक्स 2024- भारत में वस्त्र के भविष्य पर फोकस’

प्रश्न 5. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया ‘सपनों का संचय’ योजना किस वर्ग के लोगो के लिए है?

(A) 10-18 Years

(B) 16-21 Years

(C) 18-21 Years

(D) 18-30 Years

Ans-A

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘सपनों का संचय’ नामक ऋण योजना शुरू की|
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ‘सपनो का संचय’ नामक राज्य सहकारी बैंक की जमा-लिंक्ड ऋण योजना शुरू की है|
  • सपनो का संचय योजना 10 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों के लिए एक पहल है|

प्रश्न 6. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस’ कब मनाया गया?

(A) 20 October

(B) 21 October

(C) 22 October

(D) 23 October

Ans- C

  • अंतर्राष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस (International Stuttering Awreness Day)-22 October
  • लोगो को हकलाने के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल ए दिवस मनाया जाता है|
  • दुनियाभर के 1.5% लोग हकलाहट का शिकार है|
  • इस समस्या के चलते लोगो को शर्मिन्दिगी का सामना करना पड़ता है| जिसके चलते लोग कई तरह की मानसिक परेशानियों का भी शिकार हो सकते है|

Current affair

प्रश्न 7. अक्टूबर 2023 में निम्न में से कौन-सा चक्रवात तूफान बंगाल की खाड़ी से उठा?

(A)विपराज

(B) तेज

(C) हमून

(D) मिडहिली

Ans-C

  • अक्टूबर 2023 में बंगाल की खाड़ी से ‘हमून (Hamoon)’ नामक चक्रवाती तूफान उठा|
  • मौसम विशेषज्ञों ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में जुड़वाँ चक्रवातों के बनने की भविष्यवाणी की है, जो पहले 2018 में देखी गई एक दुर्लभ घटना थी|
  • ‘तेज’ नामक चक्रवाती तूफान अरब सागर से उठ रहा है|
  • हमून नाम ईरान ने दिया है|
  • Indian Meteorological Department (IMD)- स्थापना-1875, मुख्यालय- नई दिल्ली, महानिदेशक-मृत्युंजय महापात्रा.

प्रश्न 8. हाल ही में किस स्टेशन को ‘बेस्ट ग्रीन मिलिट्री स्टेशन’ पुरस्कार प्रदान किया गया?

(A) दरभंगा सैन्य स्टेशन

(B) गोरखपुर सैन्य स्टेशन

(C) उपरोक्त दोनों

(D) उधमपुर सैन्य स्टेशन

Ans-D

  • उधमपुर सैन्य स्टेशन को ‘Best Green Military Station’ पुरस्कार प्रदान किया गया|
  • पुरस्कार प्रदानकर्ता- सेनाप्रमुख, जनरल मनोज पाण्डेय
  • देहरादून मिलिट्री स्टेशन ने ‘दूसरा सर्वश्रेष्ठ’ पुरस्कार हासिल किया|

प्रश्न 9. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ ‘हरिमाऊ शक्ति 2023’ नामक सैन्याभ्यास किया?

(A) इंडोनेशिया

(B) मलेशिया

(C) मालदीव

(D) वियतनाम

Ans-B

  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति 2023 उमरोई में आयोजित हुआ|
  • कब-23 अक्टूबर – 5 नवंबर 2023
  • कहाँ- उमरेई, मेघालय
  • भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन का रही है|

प्रश्न 10. हाल ही में दक्षिण कोरिया ने किस देश के साथ मिलकर त्रिपक्षीय ‘संयुक्त हवाई अभ्यास’ किया?

(A) जापान

(B) अमेरिका

(C) उपरोक्त दोनों

(D) रूस

Ans-C

  • दक्षिण कोरिया ने जापान और अमेरिका के साथ मिलकर पहला त्रिपक्षीय संयुक्त हवाई अभ्यास किया|
  • संयुक्त हवाई अभ्यास तीन देशों के बीच इस तरह का पहला सहयोग है|
  • कहाँ- कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिण में

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.