25 October 2023 Current affair in Hindi

25 October 2023 Current affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 25 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (25 October 2023 current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

प्रश्न 1. हाल ही में किस न्यायाधीश को एल्मा मेटर हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?

(A) मंजूषा अजय देशपांडे

(B) धीरज सिंह ठाकुर

(C) सिद्धार्थ मृदुल

(D) DY चंद्रचूड़

Ans-D

  • CJI डी. वाई. चंद्रचूड को अल्मा मेटर हार्वर्ड लॉ स्कूल में सम्मानित किया गया.
  • इनको Center on the Legal Profession, Harvard Law School द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है|
  • जस्टिस D.Y चंद्रचूड भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश है.

प्रश्न 2. अक्टूबर 2023 किस राज्य में देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह ‘शक्ति वंदन’ आयोजित किया गया?

(A) गोंडा, उत्तर प्रदेश

(B) पुणे, महाराष्ट्र

(C) ग्वालियर, मध्य प्रदेश

(D) बेंगलुरु, कर्नाटक

Ans-A

  • उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह शक्ति वंदन आयोजित किया गया|
  • कहाँ- गोंडा जिला, उत्तर प्रदेश
  • इस दौरान जिले के विभिन्न विकास खंडो से विभिन्न वर्गों की 11,880 बेटियों का कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान की दिशा में एक और लक्ष्य स्थापित किया गया|

25 October 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 3. हाल ही में किसने ‘आबू धाबी मास्टर्स 2023’ में महिला एकल का ख़िताब जीता?

(A) उन्नति हुडा

(B) सामिया इमाद फारुकी

(C) तनीषा क्रेस्टो

(D) अश्वनी पोनप्पा

Ans-A

  • उन्नति हुडा ने आबू धाबी मास्टर्स 2023 में महिला एकल का ख़िताब जीता|
  • उपविजेता- सामिया इमाद फारुकी
  • यह उन्नति हुडा का दूसरा BWF सुपर 100 वर्ल्ड टूर ख़िताब है|
  • वह पिछले साल 14 साल की उम्र में BWF ख़िताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थी|

प्रश्न 4. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने?

(A) बाबर आजम

(B) हैरी टेक्टर

(C) विराट कोहली

(D) शुभमन गिल

Ans-D

  • शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने|
  • उन्होंने ICC क्रिकेट विश्वकप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की|
  • उन्होंने वनडे में सिर्फ 38 पारियों में 2000 रन बनाये|

प्रश्न 5. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रसिद्ध कप्तान विशन सिंह बेदी का निधन हो गया इन्होने अपने टेस्ट कैरियर में कुल कितने विकेट लिए थे?

(A) 266 विकेट

(B) 366 विकेट

(C) 466 विकेट

(D) 566 विकेट

Ans-A

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रसिद्ध कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया|
  • 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है|

Current affair

प्रश्न 6. हाल ही में ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ कब मनाया गया?

(A) 23 October

(B) 24 October

(C) 25 October

(D) 26 October

Ans-B

  • संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nation Day) -24 October
  • 24 अक्टूबर का दिन 1945 में उस दिन की वर्षगांठ का प्रतीक है जब संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू हुआ था|
  • 1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की वर्षगांठ के रूप में घोषित किया था|

प्रश्न 7. एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊँची कूद में शैलेश कुमार ने कौन सा पदक जीता?

(A) Gold

(B) Silver

(C) Bronze

(D) No medal

Ans-A

  • एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊँची कूद में शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता|
  • शैलेश कुमार ने 1.82 मीटर की छलांग लगाईं और इस दौरान खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया|
  • एशियन पैरा गेम्स 2022 चीन के हांगझू में आयोजित हुआ|

प्रश्न 8. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने कहाँ पर भारत के पहले नैनो लिक्विड DAP फर्टीलाइजर प्लांट का उद्वाटन किया?

(A) गांधीनगर

(B) भुवनेश्वर

(C) मुंबई

(D) नई दिल्ली

Ans-A

  • गृहमंत्री अमित शाह ने देश का पहला नैनो लिक्विड DAP फर्टीलाइजर प्लांट शुरू किया|
  • कहाँ- गांधीनगर के कलोल में
  • ये भारत का पहला नैनो लिक्विड DAP (डाई अमोनियम फोस्फेट) फर्टीलाइजर प्लांट है|
  • निर्माता- IFFCO (Indian Farmers Fertilizer Co-operative Limited)

Daily Current affair

प्रश्न 9. रियाद में आयोजित 7वें ‘फ्यूचर इन्वेस्मेंट इनीशिएटिव’ में भारत की तरफ से कौन-से केन्द्रीय मंत्री भाग लेंगे?

(A) हरदीप सिंह पूरी

(B) पुरुषोत्तम रूपला

(C) पीयूष गोयल

(D) मनसुख मांडविया

Ans-C

  • पियूष गोयल रियाद में 7वें ‘फ्यूचर इन्वेस्मेंट इनीशिएटिव’ में भाग लेंगे|
  • पियूष गोयल केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजानिक वितरण और कपडा मंत्री है|

प्रश्न 10. हाल ही में किसने नॅशनल कोआपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट लिमिटेड (NCEL) का शुभारंभ किया?

(A) नरेन्द्र मोदी

(B) द्रौपदी मुर्मू

(C) रामनाथ कोविंद

(D) अमित शाह

Ans-D

  • गृह मंत्री अमित शाह ने नॅशनल कोआपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट लिमिटेड (NCEL) का शुभारंभ किया|
  • NCEL का उद्यम है जो भारत के निर्यात प्रयासों में सहकारी क्षेत्रो के मिलन का प्रतीक है|

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.