1 November 2023 Current affair in Hindi: करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण सवाल

1 November 2023 Current affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 1 नवंबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (1 November 2023 Current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

प्रश्न 1. हाल ही में SBI ने किस क्रिकेटर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया?

(A) MS धोनी

(B) ऋषभ पंत

(C) विराट कोहली

(D) रोहित शर्मा

Ans-A

  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एम्बेसडर बनाया|
  • SBI के ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद धोनी, बैंक के सभी कमर्शियल एडवर्टाइमेंट में नजर आयेंगे|
  • State Bank of India- स्थापना- 1 जुलाई 1955, मुख्यालय- मुंबई, अध्यक्ष- दिनेश खारा

प्रश्न 2. हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार भारत के किस राज्य में कैंसर की दर सबसे अधिक है?

(A) मणिपुर

(B) गोवा

(C) असम

(D) मिजोरम

Ans-D

  • एक अध्ययन के अनुसार, भारत में मिजोरम में कैंसर की दर सबसे अधिक है|
  • पुरुषों में कैंसर से संबंधित मौतों का मुख्य कारण पेट का कैंसर है|
  • महिलाओं में फेंफडे का कैंसर सबसे आम है|
  • मिजोरम में युवा पीढ़ी में कैंसर के मामले और मृत्यु दर बढ़ रही है|
  • मिजोरम, भारत में कैंसर जागरूकता, निदान और उपचार की जरूरतें 18 साल के रुझान (2003-2020) से साक्ष्य’ पेपर हाल ही में द लैसेंट रीजनल हेल्थ- दक्षिण पूर्व एशिया में प्रकाशित हुआ|

1 November 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 3. हाल ही में ‘विश्व स्ट्रोक दिवस’ कब मनाया गया?

(A) 27 October

(B) 28 October

(C) 29 October

(D) 30 October

Ans-C

  • विश्व स्ट्रोक दिवस (World Stroke Day)- 29 October
  • स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने व स्ट्रोक (Stroke) के शिकार लोगों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर साल स्ट्रोक मनाया जाता है|
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ो के अनुसार, हर साल डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक का शिकार होते है और करीब 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है|

प्रश्न 4. भारतीय नौसेना द्वारा किस राज्य में 25T बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ का अनावरण किया गया?

(A) मध्य प्रदेश

(B) आंध्र प्रदेश

(C) गुजरात

(D) उत्तर प्रदेश

Ans-C

  • भारतीय नौसेना ने गुजरात में 25T बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ का अनावरण किया|
  • भारतीय नौसेना ने नौसेना के जहाजों और पनडुब्बीयों को सहायता प्रदान करने, जहाजों को अग्निशमन सहायता प्रदान करने और सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए 25T बोलार्ड पुल टग लॉन्च किया|
  • इसका नाम- महाबली

प्रश्न 5. हाल ही में भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND-23’ के 7वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया?

(A) भारत

(B) कजाकिस्तान

(C) उपरोक्त दोनों

(D) इनमे से कोई नहीं

Ans-B

  • भारत-कजाकिस्तान के बीच KAZIND 2023 संयुक्त अभ्यास आयोजित हुआ|
  • कब से कबतक- 30 अक्टूबर से 11 नवंबर
  • संस्करण- 7वां
  • कहाँ- ओटार, कजाकिस्तान में
  • भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 जवान शामिल है, जिनका नेतृत्व DOGRA रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है|

Current affair

प्रश्न 6. हाल ही में परोपकार और कॉपोर्रेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए USISPF ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड’ किसे दिया गया?

(A) जया बच्चन

(B) सावित्री जिंदल

(C) नीता अम्बानी

(D) फाल्गुनी नायर

Ans-C

  • नीता अंबानी को परोपकार और कॉपरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए USISPF ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2023 मिला|
  • रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष – नीता अम्बानी

प्रश्न 7. हाल ही में फिनकेयर SFB का किस बैंक में विलय होने की घोषणा हुई?

(A) Axis Bank

(B) State Bank of India

(C) AU Small Finance Bank

(D) Laxmi Vilas Bank

Ans-C

  • Fincare SFB का AU Small Finance Bank में विलय की घोषणा हुई|
  • देश के दो जाने-माने स्माल फाइनेंस बैंको का मर्जर हो गया है|
  • ये AU स्माल फाइनेंस बैंक (AU SFB) और फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक (Fincare SFB) है|

प्रश्न 8. हाल ही में फाइनेंसियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) ने किस देश को अपनी ग्रे लिस्ट में शामिल किया?

(A) बुल्गेरिया

(B) आइसलैंड

(C) पनामा

(D) अल्बानिया

Ans-A

  • FATF ने बुल्गारिया को अपने ग्रे लिस्ट में शामिल किया|
  • Financial Action Task Force (FATF) ने हाल ही में केमैन आइलैंड्स, पनामा, जॉर्डन और अल्बानिया सहित कई देशों को अपनी ‘ग्रे लिस्ट’ से हटा दिया, जबकि बुल्गारिया को लिस्ट में शामिल किया|

Today Current affair

प्रश्न 9. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) कितने वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (ICN) का सदस्य बना?

(A) 1 Year

(B) 2 Year

(C) 3 Year

(D) 4 Year

Ans-B

  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) 2 वर्षों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (ICN) की संचालन समिति का सदस्य बना|
  • प्रतिष्ठित 18-सदस्यीय संचालन समिति अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (ICN) की सर्वोच्च संस्था है|
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (ICN) में 140 प्रतिस्पर्धा एजेंसियां शामिल है|
  • यह पहली बार है जब CCI, ICN के संचालन समूह सदस्य बना है|

प्रश्न 10. हाल ही में किस कंपनी ने देश की पहली सैटेलाईट बेस्ट गीगाबाइट ब्रोड्बैंड सर्विस लॉन्च किया?

(A) रिलायंस

(B) एयरटेल

(C) BSNL

(D) वोडाफोन- आईडिया

Ans-A

  • रिलायंस जियो ने भारत की पहली सैटेलाईट बेस्ट गीगाबाइट ब्रोड्बैंड लॉन्च किया|
  • नाम- JioSpaceFiber
  • कब- 27 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC2023) में
  • कहाँ- भारत मंडपम, नई दिल्ली

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Today’s Current Affair one-liner Questions

Q1- हाल ही में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ कब मनाया गया है?

उत्तर- 31 अक्टूबर

Q2- हाल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिंधिया और 1857’ का विमोचन किया गया?

उत्तर- राकेश पाठक

Q3- हाल ही में अपने सभी जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र वाला पहला राज्य कौन-सा बना है?

उत्तर- केरल

Q4. हाल ही में उत्तर प्रदेश में कहाँ दक्षिण पश्चिम एशिया के सबसे बड़े पेय संयंत्र का उद्वाटन किया गया?

उत्तर- अमेठी

Q5. हाल ही में कौन-सा विश्वविद्यालय अपना खुद का सैटेलाईट लॉन्च करेगा?

उत्तर- AMU

Q6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा का छठा सत्र कहाँ शुरू हुआ है?

उत्तर- नई दिल्ली

Q7. हाल ही में मिक्सिको सिटी ग्रा प्री किसने जीती है?

उत्तर- मैक्स वर्स्टप्पन

Q8, हाल ही में किस शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया?

उत्तर- लखनऊ

Q9. हाल ही में जाहिद हुसैन ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में कौन-सा पदक जीता है?

उत्तर- रजत

Q10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन पुरे करने वाले पांचवें भारतीय कौन बने है?

उत्तर- रोहित शर्मा

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.