12 October 2023 Current affair in Hindi

12 October 2023 Current Affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 12 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (12 October 2023 current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

इस वेबसाईट पर आपलो रोजाना Current affair प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नीतियां, केंद्र सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरस्कार, दिन-दिवस, विज्ञानं से संबंधित नवीनतम अपडेट होते रहते है, तो आइये जानते है 12 अक्टूबर (12 October) के Current affair के बारे में विस्तार से जानते है|

12 October Current affair 2023

प्रश्न 1. निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा ‘रोजगार प्रयाग पोर्टल’ लॉन्च किया गया?

(A) बिहार

(B) उत्तराखण्ड

(C) उड़ीसा

(D) उत्तर प्रदेश

Ans-B

  • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड युवा महोत्सव में रोजगार प्रयाग पोर्टल लॉन्च किया|
  • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री- पुष्कर सिंह धामी
  • सरकारी योजनाओं को युवाओं तक आसानी से पहुँचाने के लिये ‘युवा उत्तराखण्ड ऐप’ भी लॉन्च किया गया|

प्रश्न 2. हाल ही में सरकार ने किस वर्ग के छात्रो के लिए “SHRESHTHA योजना” शुरू किया?

(A) SC

(B) ST

(C) OBC

(D) General

Ans-A

  • केंद्र सरकार ने भारत में SC वर्ग के छात्रों के लिए SHRESHTHA योजना शुरू की|
  • SHRESHTHA- Residential Education Scheme for students in high schools in targeted areas
  • उद्देश्य- शिक्षा क्षेत्र के भीतर SC- प्रमुख क्षेत्रो में सरकारी विकास पहल की पहुंच का विस्तार करना|

प्रश्न 3. निम्न में से किस ओलम्पिक में क्रिकेट को शामिल करने की घोषणा हुई?

(A) पेरिस ओलम्पिक 2024

(B) मिलानो कोर्टिना ओलम्पिक 2026

(C) लॉस एंजेलिस ओलम्पिक 2028

(D) ब्रिस्बेन ओलम्पिक 2032

Ans-C

  • क्रिकेट को लॉस एंजिल्स ओलम्पिक 2028 में शामिल करने की तैयारी शुरू हुई|
  • 15 अक्टूबर 2023 को मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के 141वें सत्र के बाद निर्णय की आधिकारिक घोषणा की जाएगी|
  • लॉस एंजिल्स ओलम्पिक 2028 में, पुरुष और महिला T20 टूर्नामेंट होगा|

प्रश्न 4. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति को JNU द्वारा मानद डोक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया?

(A) सूडान

(B) तंजानिया

(C) रोमानिया

(D) बांग्लादेश

Ans-B

  • तंजानिया के राष्ट्रपति को JNU द्वारा मानद डोक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया|
  • इन्हें भारत-तंजानिया संबंधो को मजबूत बनाने में महत्ववपूर्ण भूमिका के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा मानद डोक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया|

11 October 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 5. अक्टूबर 2023 में भारत और तंजानिया के बीच 10 अरब डॉलर के व्यापार के लिए कितने समझौते पर हस्ताक्षर हुए?

(A) 10 समझौते

(B) 13 समझौते

(C) 15 समझौते

(D) 18 समझौते

Ans-C

  • भारत और तंजानिया ने 10 अरब डॉलर के व्यापर के लिए 15 समझौते पर हस्ताक्षर किया|
  • तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन 8 साल के अतंराल के बाद भारत की यात्रा की|
  • उद्देश्य- व्यापर की मात्रा में वृद्धि और अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापर को 10 बिलियन अमरीकी डॉलर तक विस्तारित करना|

प्रश्न 6. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ कब मनाया गया?

(A) 9 October

(B) 10 October

(C) 11 October

(D) 12 October

Ans-C

  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl’s Day)- 11 अक्टूबर
  • उद्देश्य- बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना|
  • Theme- Invest in Girl’s Right: Our Leadership, Our Well- Being
  • शुरुआत- 2012 से

प्रश्न 7. हाल ही में जारी हुरून सूची 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने?

(A) मुकेश अम्बानी

(B) गौतम अडानी

(C) राधाकृष्ण धमानी

(D) इनमे से कोई नहीं

Ans-A

  • 360 वन वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार मुकेश अम्बानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने|
  • मुकेश अम्बानी की संपत्ति 8.08 लाख करोड़ रुपये है|
  • 1- मुकेश अम्बानी, 2- गौतम अडानी, 3- साइरस पूनावाला
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत पिछले एक साल में हर तीन सप्ताह में लगातार दो नए अरबपति जोड़ रहा है|
  • इसमें भारतीय अरबपतियों की कुल संख्या 259 हो गई है|

Current affair

प्रश्न 8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘लेक लड़की’ (प्यारी बेटी) योजना को मंजूरी दी?

(A) तमिलनाडु

(B) महाराष्ट्र

(C) असम

(D) अरुणाचल प्रदेश

Ans-B

  • महाराष्ट्र सरकार ने ‘लेक लड़की (Lek Ladki)’ योजना को मंजूरी दी|
  • महाराष्ट्र सरकार ने नवरात्रि के मौके पर गरीब के घर पैदा होने वाली बेटियों को 1,01,000 रुपये देने की कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है|
  • इसके साथ ही ‘माझी कन्या भाग्यश्री योजना’ को भी इसे योजना में शामिल कर लिया गया है|
  • इस योजना के तहत बेटी के पैदा होने से लेकर 18 वर्ष तक होने तक किश्तों में पैसे दिए जायेंगे|

प्रश्न 9. इजरायल से भारतीयों को लाने के लिए के लिए कौन-सा ऑपरेशन लॉन्च किया है?

(A) ऑपरेशन अजय

(B) वन्दे भारत मिशन

(C) ऑपरेशन कावेरी

(D) ऑपरेशन गंगा

Ans-A

  • इजरायल और हमास के बीच बीते पांच दिनों से जंग जारी है.
  • इसे में युद्धग्रस्त इजरायल में फंसे भारतीयों को स्वदेश लेन के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है|

प्रश्न 10. ICC क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी कौन बने?

(A) कुमार संगाकारा

(B) स्टीव स्मिथ

(C) विराट कोहली

(D) रोहित शर्मा

Ans-D

  • रोहित शर्मा ICC क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी बने|
  • भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ICC World Cup 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 7वां शतक लगाकर ए रिकॉर्ड अपने नाम किया|
  • वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक Top-3
  • रोहित शर्मा- 07 (19 पारी)
  • सचिन तेंदुलकर- 06 (44 पारी)
  • कुमार संगाकारा- 05 (35 पारी)

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.