27 October 2023 Current affair in Hindi : करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण सवाल

27 October 2023 Current affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 27 अक्टूबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (27 October 2023 current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

प्रश्न 1. हाल ही में पेप्सिको इंडिया ने किसे ‘लेज’ ब्रांड का एम्बेसडर बनाया?

(A) नीरज चोपड़ा

(B) MS धोनी

(C) शाहरुख़ खान

(D) अक्षय कुमार

Ans-B

  • पेप्सिको इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी को Lays को ब्रांड एम्बेसडर बनाया|
  • महेंद्र सिंह धोनी Lay’s के दुबारा ब्रांड एम्बेसडर बनाये गए है|
  • चेतन भगत को एडटेक स्टार्टअप, हेनरी हार्विन एजुकेशन के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया|
  • चेतन भगत प्रसिद्ध भारतीय लेखक है|

प्रश्न 2. IQAir कंपनी के अनुसार हवा की गुणवक्ता ख़राब होने के कारण, सबसे प्रदूषित प्रमुख शहर में मुंबई किस स्थान पर है?

(A) 6वें

(B) 5वें

(C) 3वें

(D) 2वें

Ans-D

  • हवा की गुणवक्ता ख़राब होने के कारण मुंबई दूसरा सबसे प्रदूषित प्रमुख वैश्विक शहर बना|
  • रिपोर्ट जारीकर्ता- IQAir
  • 1st- बीजिंग, चीन (AQI 180)
  • 2nd- मुंबई, भारत (AQI 160)
  • 3rd- कराची, पाकिस्तान (AQI 156).

27 October 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 3. हाल ही में जारी ‘जियोकेमिकल पर्सपेक्टिव लेटर्स’ नामक पत्रिका के अनुसार चाँद की उम्र कितनी है?

(A) लगभग 2 बिलियन

(B) लगभग 4 बिलियन

(C) लगभग 5 बिलियन

(D) लगभग 8 बिलियन

Ans-B

  • हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक चाँद की उम्र 4 बिलियन साल से भी ज्यादा है|
  • रिपोर्ट जारीकर्ता- ‘Geochemical Perspective Letters’ नामक पत्रिका
  • ‘जियोकेमिकल पर्सपेक्टिव लेटर्स’ ने ‘अपोलो 17’ द्वारा लाई गई चाँद की मिट्टी का अध्यन किया है|
  • वैज्ञानिकों को चाँद की मिट्टी और चट्टान के टुकड़े के अन्दर खनिज जिक्रोंन के क्रिस्टल मिले है, जिनसे चांद की उम्र का खुलासा हुआ है|

प्रश्न 4. हाल ही में निर्वाचन आयोग ने किसे अपना राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्त किया?

(A) राज कुमार राव

(B) विक्की कौशल

(C) रणवीर सिंह

(D) शाहरुख खान

Ans-A

  • चुनाव आयोग ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्त किया|
  • फिल्म ‘न्यूटन’ में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्य करने वाले चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाने वाले राजकुमार राव को भारत निर्वाचन आयोग ने अपना राष्ट्रीय आइकॉन चुना है|
  • भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सचिन तेंदुलकर को भी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए नॅशनल आइकॉन बनाया है|

प्रश्न 5. हाल ही में ‘पहले अश्वेत एक्शन हीरो’ के रूप में पहचाने जाने वाले किस पहले ब्लैक एक्शन हीरो का निधन हो गया?

(A) जैक किर्बी

(B) स्टेन ली

(C) रिचर्ड राउंडट्री

(D) इनमे से कोई नहीं

Ans-C

  • पहले ब्लैक एक्शन हीरो, रिचर्ड राउंडट्री का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया|
  • रिचर्ड राउंडट्री, प्रतिष्ठित अफ्रीकी अमेरिकी अभिनेता थे|

Current affair

प्रश्न 6. अक्टूबर 2023 में केंद्र सरकार ने किस राज्य में ‘जमरानी बांध परियोजना’ को मंजूरी दी?

(A) बिहार

(B) उत्तराखण्ड

(C) ओडिशा

(D) उत्तर प्रदेश

Ans-B

  • केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड में ‘जमरानी बांध परियोजना’ को मंजूरी दी.
  • यह परियोजना ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ कार्यक्रम के तहत पूरी की जाएगी|
  • इस परियोजना से 57065 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में लाई जाएगी|
  • इसमें 9458 हेक्टेयर जमीन उत्तराखण्ड और 47607 हेक्टेयर जमीन उत्तर प्रदेश की है|

प्रश्न 7. हाल ही में केंद्रीय जाँच ब्यूरो ने भारत में साइबर अपराधियों पर व्यापक कार्यवाही करने के लिए कौन-सा ऑपरेशन शुरू किया?

(A) ऑपरेशन जाल

(B) ऑपरेशन कैच

(C) ऑपरेशन चक्र

(D) ऑपरेशन क्राइम

Ans-C

  • CBI ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए ‘ऑपरेशन चक्र-2’ चलाया|
  • इस ऑपरेशन में देश भर में 76 स्थानों पर तलाशी शामिल थी और साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के पांच अलग-अलग मामलों के पंजीकरण से प्रेरित था, जिसमे 100 करोड़ का क्रिप्टोकरेंसी घोटाला भी शामिल था|

प्रश्न 8. हाल ही में कहां पर ‘सरस आजीविका मेला 2023’ शुरू हुआ?

(A) महाराष्ट्र

(B) हरियाणा

(C) मध्य प्रदेश

(D) उत्तर प्रदेश

Ans-B

  • हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर का ‘सरस आजीविका मेला 2023’ आयोजित हुआ|
  • कब- 26 अक्टूबर – 11 नवम्बर 2023
  • कहाँ- लेजर वैली ग्राउंड, गुरुग्राम हरियाणा
  • सरस मेला ग्रामीण विकास मंत्रालय के Day-NRLM द्वारा ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने, अपने उत्पादों को बेचने और संभावित बाजार खिलाडियों के साथ संबंध बनाने में मदद करने के लिए एक मंच पर लाने की एक पहल है|

Daily Current affair

प्रश्न 9. हाल ही में BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया?

(A) अशोक मल्होत्रा

(B) जतिन परांजपे

(C) अमोल मजूमदार

(D) गौरव बैस

Ans-C

  • BCCI ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया|
  • अभी भारतीय महिला टीम के कोच पद की जिम्मेदारी ऋषिकेश कानिटकर अस्थायी तौर पर संभाल रहे थे|
  • अमोल मजूमदार ने फर्स्ट क्लास के 171 मैचों में 30 शतक समेत 11000 से अधिक रन बनाए है|
  • उन्होंने 100 लिस्ट-ए-मैच और 14 टी20 मैचों में भी हिस्सा लिया है|

प्रश्न 10. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश के लोगो के लिए आंशिक वीजा सुविधा शुरू किया?

(A) कनाडा

(B) ब्राजील

(C) इजराइल

(D) फ़्रांस

Ans-A

  • भारत सरकार ने कुछ कनाडाई नागरिकों के इए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है|

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read_

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.