13 November 2023 Current Affair in Hindi करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर परीक्षा के लिए उपयोगी है

13 November 2023 Current affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 13 नवंबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (13 November 2023 Current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

13 November 2023 Current Affair Online Test in Hindi:-

प्रश्न 1. हाल ही में डिक्टाडोर कंपनी ने किस नाम से दुनिया का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट का CEO नियुक्त किया?

(A) लीसा

(B) मिका

(C) मीना

(D) दीका

Ans-B

  • ‘मिका’ दुनिया का पहला AI ह्यूमन-लाइक रोबोट CEO बना,
  • हैनसन रोबोटिक्स और डिक्टाडोर ने मिका (Mika) नामक दुनिया के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट का CEO नियुक्त किया है|
  • MIKA डेटा को तेजी से और सटीक रूप से संसधिक करने के लिए उत्तान AI और Machine Learning Algorithm का उपयोग करती है|

प्रश्न 2. नेशनल ज्योग्राफिक सर्वेक्षण के अनुसार कौन-सा राज्य 2024 में घूमने के लिए सबसे बढ़िया गंतव्य बना?

(A) हिमाचल प्रदेश

(B) सिक्किम

(C) उत्तराखण्ड

(D) अरुणाचल प्रदेश

Ans-B

  • सिक्किम 2024 में घूमने के लिए भारत में सबसे बढ़िया गंतव्य बना|
  • नेशनल जियोग्राफिक (National Geographic) ने एक सर्वेक्षण किया, जिसमे पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम ने नए साल 2024 में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में जगह बनाई है|
  • List में दुनिया भर से 30 गंतव्य शामिल है और सिक्किम एकमात्र भारतीय गंतव्य है|
  • जबकि सूची में जगह बनाने वाले अधिकतम गंतव्य यूरोप से है|

प्रश्न 3. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार भारत की सबसे बड़ी शीत तेल उत्पादन सुविधा किस राज्य में खोली जाएगी?

(A) महाराष्ट्र

(B) गोवा

(C) गुजरात

(D) उत्तर प्रदेश

Ans-C

  • भारत की सबसे बड़ी शीत तेल उत्पादन सुविधा गुजरात में खोली जाएगी|
  • किसके द्वारा- भारत बोटेनिक्स (Bharat Botanics)
  • कहाँ- राजकोट, गुजरात
  • ये अत्यधिक वुड प्रेस्ड कोल्ड ऑइल प्रसंस्करण सुविधा (Wood Pressed Cold Oil Processing Facility) है|
  • यह 16,000 वर्ग फुट की स्वचालित सुविधा अपनी तरह की अनूठी सुविधा है, जो 100% स्वच्छता और पारदर्शिता को बढ़ावा देती है|

13 November 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 4. हाल ही में कौन-सा देश आधिकारिक तौर पर यूरोपीय सशस्त्र बलों की संधि से बाहर हुआ?

(A) चीन

(B) फ्रांस

(C) जर्मनी

(D) रूस

Ans-D

  • रूस आधिकारिक तौर पर यूरोपीय सशस्त्र बलों की संधि (CFE) से बाहर हुआ|
  • NATO के विस्तार को सहयोग में बाधा बताते हुए रूस औपचारिक रूप से यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों पर संधि (Treaty on Conventional Armed Forces in Europe-CFE) हट गया है|
  • बर्लिन की दीवार गिरने के बाद 1990 में यूरोपीय सशस्त्र बलों की संधि (CFE) पर हस्ताक्षर हुए थे|

प्रश्न 5. हाल ही में किसने सुप्रीम कोर्ट में ‘मिट्टी कैफे’ का उद्वाटन किया?

(A) रंजन गोगोई

(B) जस्टिस DY चंद्रचूड

(C) नरेन्द्र मोदी

(B) द्रौपदी मुर्मू

Ans-B

  • भारत के मुख्यन्यायाधीश DY चंद्रचूड ने सुप्रीम कोर्ट में ‘मिट्टी कैफे’ का उद्वाटन किया|
  • भारत के सर्वोच्च न्यायलय (Supreme Court of India) के परिसर में ‘मिट्टी कैफे’ पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा चलाया जाता है|
  • मिट्टी कैफे एक MITTI नामक NGO द्वारा चलाया जा रहा है जो विशेष जरूरतों वाले लोगों के साथ काम करता है|

प्रश्न 6. केंन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस वर्ष के संसद के शीतकालीन सत्र की घोषणा की, ये कब से कब तक आयोजित होगा?

(A) 1 से 20 दिसम्बर

(B) 3 से 21 जनवरी

(C) 4 से 22 दिसम्बर

(D) 15 से 30 नवंबर

Ans-C

  • संसदीय कार्य मंत्री प्रहाद जोशी ने संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) की घोषणा की|
  • संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू और 22 दिसंबर तक चलेगा इस सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होगी|
  • इससे पहले मोदी सरकार सितंबर महीने में विशेष सत्र लेकर आई थी| जोकि 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया था|
  • इस सत्र में सरकार ने नारी शक्ति बंदन विधेयक को पास कराया|
  • सामान्य रूप से प्रत्येक वर्ष संसद के तीन सत्र होते है- बजट सत्र (Feb-May), मानसून सत्र (July-Aug), शीतकालीन सत्र (Nov-Dec)

Also Read- General Science Questions

Today Current affair

प्रश्न 7. हाल ही में किस राज्य ने राजा भलिंदर ट्रॉफी 2023 जीती?

(A) महाराष्ट्र

(B) गोवा

(C) केरल

(D) गुजरात

Ans-A

  • महाराष्ट्र ने 1994 के बाद पहली बार राजा भलिंदर ट्रॉफी जीती.
  • महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय खेलों में समग्र चैंपियनशिप (Overall Championship) के लिए प्रतिष्ठित राजा भलिंदर सिंह रोलिंग ट्रॉफी हासिल की|
  • महाराष्ट्र 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में मेडल टेबल में शीर्ष पर रहा|
  • महाराष्ट्र ने 80 स्वर्ण पदक, 69 रजत पदक और 79 कांस्य पदक सहित कुल 228 पदक हासिल किए|
  • सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) 2007 से Top पा कायम रहा करता था|

प्रश्न 8. अक्टूबर 2023 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किसने जीता?

(A) जसप्रीत बुमराह

(B) क्विंटन डी कॉक

(C) रचिन रविन्द्र

(D) रविन्द्र जडेजा

Ans-C

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने अक्टूबर 2023 के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ d मंथ अवार्ड घोषित किया|
  • Men’s Player of the Month – रचीं रविन्द्र (न्यूजीलैंड)
  • Womens Player of the Month – हैली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)

प्रश्न 9. हाल ही में किस मंत्रालय के द्वारा वार्षिक क्षमता निर्माण योजना शुरू की गयी?

(A) केन्द्रीय MSME मंत्रालय

(B) केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय

(C) केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय

(D) केन्द्रीय गृह मंत्रालय

Ans-C

  • भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘वार्षिक क्षमता निर्माण योजना’ शुरू की|
  • हाल ही में भारी उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने ‘BHEL’ SAMVAAD3.0′ का सफलतापूर्वक आयोजन किया|
  • इस मेगा इवेंट में, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ, महेंद्र नाथ पांडे ने 2023-24 के लिए MHI की ‘वार्षिक क्षमता निर्माण योजना शुरू की|
  • जिसके अंतर्गत मंत्रालय के भीतर क्षमता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के मिशन कर्मयोगी (राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (NPCSCB) योजना के द्रष्टिकोण को पूरा करने के लिए अधिकतम शासन प्राप्त करने हेतु रुपरेखा तैयार की गई|

प्रश्न 10. भारत में किस उत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ मनाया जाता है?

(A) दीपावली के दिन

(B) भाई दूज के दिन

(C) धनतेरस के दिन

(D) महावीर जयंती के दिन

Ans-C

  • भारत में धनतेरस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day) मनाया गया|
  • भगवान धन्वंतरी जयंती के दिन धनतेरस मनाया जाता है|
  • दरअसल कहा जाता है कि भगवान धन्वन्तरी ने ही पूरी दुनिया चिकित्सा का प्रसार प्रचार किया था, इसलिए भगवान धन्वंतरी को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है.

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.