4 November 2023 Current affair in Hindi:करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर परीक्षा के लिए उपयोगी है

4 November 2023 Current affair in Hindi: नमस्कार विद्यार्थियों, आज हम 4 नवंबर 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेख के द्वारा पढने वाले है जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा|

SSC, JSSC, UPSSSC, UPSC, BANK, RAILWAY, ARMY आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है सभी करंट अफेयर्स (4 November 2023 Current affair in Hindi) के प्रश्न बहुत ही मत्वपूर्ण है|

4 November Current affair Quiz in Hindi-

0%
0 votes, 0 avg
9
Created on By digitalstudyhindi

Current affair

4 November 2023 Current Affair in Hindi

Attempt the Free Current affair question in Hindi

1 / 10

1. हाल ही में भारतीय मूल की किस लेखिका को 2023 का 'ब्रिटिश अकादमी पुस्तक' प्रदान किया गया?

2 / 10

2. हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किस क्रिकेटर की प्रतिमा का अनावरण किया गया?

3 / 10

3. हाल ही में थाईलैंड ने किस देश के पर्यटकों के लिए 10 नवंबर से वीजा मुक्त प्रवेश की घोषणा की?

4 / 10

4. हाल ही में सभी आवारा कुत्तों की नसबंदी करने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा बना?

5 / 10

5. हाल ही में कहाँ पर 10 दिवसीय 'उत्तराखण्ड महोत्सव' का आयोजन किया गया?

6 / 10

6. हाल ही में कोलकाता के राजभवन में प्रतिष्ठित 'सिंहासन कक्ष का नाम बदलकर किस महान पुरुष के नाम पर रखा गया?

7 / 10

7. नवंबर 2023 में 'टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी' के CEO और MD कौन बनाए गए?

8 / 10

8. हाल ही में जारी 'वैश्विक आवास मूल्य वृद्धि' में मुंबई किस स्थान पर है?

9 / 10

9. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2022' रिपोर्ट में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं वाला शहर कौन है?

10 / 10

10. केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कबतक भारत को चिप फेब्रिकेशन और डिज़ाइन हब बन जायेगा?

Your score is

The average score is 51%

0%

प्रश्न 1. हाल ही में कोलकाता के राजभवन में प्रतिष्ठित ‘सिंहासन कक्ष का नाम बदलकर किस महान पुरुष के नाम पर रखा गया?

(A) सरदार वल्लभभाई पटेल

(B) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(C) पंडित दीनदयाल उपाध्याय

(D) लाल बहादुर शास्त्री

Ans-A

  • कोलकाता के राजभवन में प्रतिष्ठित ‘सिंहासन कक्ष’ का नाम बदलकर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एकता कक्ष’ हुआ|
  • ये नाम भारत के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत की स्मृति में रखा गया है|
  • उद्वाटन- राज्यपाल CV आनंद बोस
  • राज्यपाल आनंद बोस ने कलकत्ता विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में एक नई अकादमिक पीठ की स्थापना की भी घोषणा की|

प्रश्न 2. हाल ही में सभी आवारा कुत्तों की नसबंदी करने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा बना?

(A) जापान

(B) वियतनाम

(C) भूटान

(D) ऑस्ट्रेलिया

Ans-C

  • भूटान सभी आवारा कुत्तों की नसबंदी करने वाला दुनिया का पहला देश बना|
  • 14 साल की लंबी परियोजना के बाद, भूटान अपने सारे आवारा कुत्तों की आबादी को पूरी तरह से स्टरलाइज करने और टीकाकरण करने वाला पहला देश बन गया|
  • इस परियोजना के तहत 150,000 आवारा कुत्तों की सफलतापूर्वक नसबंदी और टीकाकरण किया गया|

प्रश्न 3. हाल ही में जारी ‘वैश्विक आवास मूल्य वृद्धि’ में मुंबई किस स्थान पर है?

(A) 1st

(B) 2nd

(C) 3rd

(D) 4th

Ans-D

  • नाइट फ्रैंक की Globle Prime Cities Index 2023:-
  • मुंबई ने वैश्विक शहरों के बीच प्रमुख आवासीय कीमतों में वर्ष प्रति वर्ष चौथी सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की|
  • 1st- मनीला, फिलिपीन्स (21.2% वृद्धि)
  • 2nd- दुबई, UAE (15.9% वृद्धि)
  • 3rd- शंघाई, चीन (10.4% वृद्धि)
4 November 2023 Current affair in Hindi with explanation

प्रश्न 4. नवंबर 2023 में ‘टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी’ के CEO और MD कौन बनाए गए?

(A) दीपेश नंदा

(B) संजीव मंत्री

(C) मनोज अहूजा

(D) भार्गव दासगुप्ता

Ans-A

  • दीपेश नंदा टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (TPREL) के CEO और MD बने|
  • टाटा पावर में शामिल होंने से पहले, उन्होंने जीई गैस पावर में दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया और भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, मोरिशस और नेपाल में संचालन की देखरेख की|

प्रश्न 5. हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किस क्रिकेटर की प्रतिमा का अनावरण किया गया?

(A) MS धोनी

(B) सचिन तेंदुलकर

(C) कपिल देव

(D) वीरेंद्र सहवाग

Ans-B

  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया|
  • इस कार्यक्रम में तेंदुलकर के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, BCCI सचिव जय शाह, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे|
  • इसमें सचिन को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखया गया है और यह सचिन तेंदुलकर स्टैंड के करीब लगी है|

प्रश्न 6. हाल ही में भारतीय मूल की किस लेखिका को 2023 का ‘ब्रिटिश अकादमी पुस्तक’ प्रदान किया गया?

(A) अरुंधती रॉय

(B) निरुपमा मिश्रा

(C) नंदिनी दास

(D) उमा भारती

Ans-C

  • भारतीय मूल की लेखिका नंदिनी दास को 2023 का ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार मिला|
  • ब्रिटिश अकेडमी बुक प्राइज फॉर ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग, एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय नॉन-फिक्शन पुरस्कार है|
Today Current affair

प्रश्न 7. हाल ही में कहाँ पर 10 दिवसीय ‘उत्तराखण्ड महोत्सव’ का आयोजन किया गया?

(A) देहरादून

(B) नैनीताल

(C) मसूरी

(D) लखनऊ

Ans-D

  • लखनऊ में 10 दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव का आयोजन किया गया|
  • मुख्य अतिथि- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
  • कहाँ- पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्क्रतिक उपवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस- 9 नवंबर

प्रश्न 8. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2022’ रिपोर्ट में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं वाला शहर कौन है?

(A) दिल्ली

(B) इंदौर

(C) जबलपुर

(D) चेन्नई

Ans-A

  • केंद्र सरकार ने ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2022’ रिपोर्ट जारी की|
  • इसमें दिल्ली सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं वाला शहर है|
  • 1st- दिल्ली (5662 एक्सीडेंट)
  • 2nd- इंदौर (4680 एक्सीडेंट)
  • 3rd- जबलपुर (4046 एक्सीडेंट)

प्रश्न 9. हाल ही में थाईलैंड ने किस देश के पर्यटकों के लिए 10 नवंबर से वीजा मुक्त प्रवेश की घोषणा की?

(A) रूस

(B) भारत

(C) चीन

(D) ईरान

Ans-B

  • थाईलैंड ने भारत और ताइवान के पर्यटकों को 6 महीने के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति दी|
  • यह 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक की समयावधि के लिए लागू होगा|
  • थाईलैंड सरकार के मुताबिक, पर्यटक यहाँ 30 दिनों तक रुक सकते है|
  • यह परियोजना से 14 लाख अतिरिक्त पर्यटकों के आकर्षित होने की उम्मीद है|

प्रश्न 10. केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कबतक भारत को चिप फेब्रिकेशन और डिज़ाइन हब बन जायेगा?

(A) अगले 5 वर्षो में

(B) अगले 7 वर्षो में

(C) अगले 9 वर्षों में

(D) अगले 10 वर्षो में

Ans-A

  • भारत अगले पाँच वर्षों में चिप फेब्रिकेशन और डिज़ाइन हब बन जाएगा|
  • भारत के केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव का अनुमान है की अगले 6-7 वर्षों में वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार दोगुना होकर 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा|

Current Affair करंट अफेयर की और अच्छे से तयारी करने के लिए हमारे ऐप- Hindi gk app को अभी डाउनलोड करें

Today Current Affair one-liner Questions

Q1. हाल ही में ‘विश्व जेलिफिश दिवस’ कब मनाया गया है?

उत्तर- 3 नवंबर

Q2. हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर- शिक्षा मंत्रालय

Q3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दक्षिण कोरिया के साथ आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर- ओडिशा

Q4. हाल ही में भारत और किस देश ने लोक प्रशासन में आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर- फ़्रांस

Q5. हाल ही में किसे हौसर पेन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है?

उत्तर- रणवीर कपूर

Q6. हाल ही में किस देश की सेना द्वारा मिन्यूटमैंन III मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?

उत्तर- अमेरिका

Q7. हाल ही में किसे प्रतिष्ठित ‘केरल ज्योति पुरस्कार’ के लिए चुना गया है?

उत्तर- टी. पद्मनाभन

Q8. हाल ही में वनडे विश्वकप में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने है?

उत्तर- मोहम्मद शमी

Q9. हाल ही में EESL ने कहाँ राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम शुरू किया है?

उत्तर- नई दिल्ली

Q10. हाल ही में किसे सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर- राजेंद्र मेनन

Also Read-

Leave a Comment

You are not allowed to copy or print this page.